
भोपाल। हरियाणा के पंचकुला में चल रहे खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2022 में गुरूवार को मध्यप्रदेश के अर्जुन वास्कले ने 3000 मीटर दौड़ में भी स्वर्ण पदक जीत लिया है। इससे पहले एथलेटिक्स इवेंट के पहले दिन 1500 मीटर दौड़ में अपना पहला स्वर्ण पदक जीता था। अर्जुन वास्कले मप्र राज्य एथलेटिक्स अकादमी के धावक हैं। गेम्स में मेजबान हरियाणा और महाराष्ट्र में पदक तालिका में टाॅप पर रहने को लेकर जबरदस्त कसमकस है।